- नोएडा में हुए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन, अब दिल्ली में दिखाएंगे दम
- 14 अप्रैल को नोएडा में हुआ राष्ट्रीय चयन
- 20 से 25 अप्रैल तक नई दिल्ली में होगी प्रतियोगिता
- चयन पर खेल व सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं
कानपुर, 17 अप्रैल।
शहर के लिए गर्व की बात है कि पार्थ खंडेलवाल का चयन राष्ट्रीय स्पेशल बॉलिंग टीम में हुआ है। यह चयन 14 अप्रैल 2026 को नोएडा स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-71 में आयोजित ट्रायल के दौरान किया गया।
पार्थ खंडेलवाल, स्पेशल ओलंपिक भारत स्पोर्ट्स सेंटर, प्रेरणा स्पेशल स्कूल कैंट से जुड़े हुए हैं और उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। अब वे 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच नई दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित ज़ोरेको आर-क्यूब मोनाड मॉल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उनके चयन पर विभिन्न संस्थाओं और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पी.डी., संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा, स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे समेत कानपुर क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने कोच सत्येंद्र सिंह यादव और खिलाड़ी पार्थ को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।