कानपुर जिला खो-खो संघ की वार्षिक आमसभा 21 अप्रैल को, नई कार्यकारिणी का होगा गठन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • सिविल लाइंस स्थित कैप्सूल रेस्टोरेंट में होगी अहम बैठक
  • वर्षभर की गतिविधियों की होगी समीक्षा
  • वित्तीय प्रतिवेदन और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा
  • नई कार्यकारिणी के गठन पर रहेगा फोकस

 

कानपुर, 17 अप्रैल।

कानपुर जिला खो-खो संघ की वार्षिक आमसभा (AGM) 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित कैप्सूल रेस्टोरेंट में आयोजित की जाएगी। इस बैठक को संघ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी कार्यकारिणी के गठन सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, बैठक में विगत वर्ष की खेल गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही संघ का वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत कर उसकी समीक्षा भी की जाएगी, जिससे संगठनात्मक पारदर्शिता और भविष्य की योजना को दिशा मिल सके।

इसके अलावा आगामी खेल आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने और नई कार्यकारिणी के गठन पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment