आम लोगों के लिए खुल गया मेजर ध्यानचंद म्यूजियम, सीएम ने 29 अगस्त को किया था लोकार्पण 

 

 

01 सितंबर, झांसी। स्मार्ट सिटी झांसी लिमिटेड द्वारा मेजर ध्यानचंद जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी को समर्पित दुनिया का दूसरा तथा एशिया एवं भारत का पहला मेजर ध्यानचंद संग्रहालय जनमानस के लिये 01 सितम्बर 2023 को खोल दिया गया है। इस संग्रहालय का लोकार्पण झांसी दौरे पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 अगस्त को किया था।

पहली बार ध्यानचंद की व्यक्तिगत वस्तुओं का प्रदर्शन
इस संग्रहालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के ओलंपिक पदक सहित उनकी व्यक्तिगत वस्तुओं को प्रथम बार प्रदर्शन के लिए रखा गया है। इसमें आधुनिक तकनीक एवं डिस्प्ले के माध्यम से ध्यानचंद के खेल एवं व्यक्तिगत जीवन की विस्तृत जानकारी, अन्य आकर्षण-साइक्लोरमा, होलोग्राफिक सेल्फी, इंटरएक्टिव गेम्स, मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम नई दिल्ली की प्रतिकृति आदि विशेष रूप से स्थापित की गयी है।

चुनाव आयुक्त ने किया संग्रहालय का भ्रमण
भारत के चुनाव आयुक्त अनूप चद्र पाण्डे ने शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद संग्रहालय में किये गये कार्यों की सराहना की और कहा कि संग्रहालय आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा। इस अवसर पर झांसी के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त महोदय सहित नगर निगम, स्मार्ट सिटी और जिला प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।

Leave a Comment