- विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन, विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण-पत्र व नकद पुरस्कार से किया सम्मानित
कानपुर, 17 अगस्त।
शर्मा चेस एकेडमी के तत्वावधान में एकदिवसीय Rapid Chess Competition का आयोजन बीएसएस एजुकेशन सेंटर, काकादेव में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 184 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 सहित विभिन्न वर्गों में आयोजित किया गया। अंडर-7 से अंडर-11 तक के खिलाड़ियों के लिए पांच राउंड, जबकि अंडर-13 से अंडर-17 आयु वर्ग में छह राउंड के मुकाबले खेले गए।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ACP सुमित सुधाकर रामटेके ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता की Chief Arbiter कुसुम शर्मा रहीं। सहायक के रूप में राजेश शर्मा, अनिल बाजपेई, विकास निषाद, प्रशंसा वर्मा और रूप शुक्ला ने प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग किया।
विजेताओं के नाम।इस प्रकार हैं
अंडर-7 बालक वर्ग:
प्रथम- मिरिनांक वागची (5 अंक), द्वितीय- शिवांश साहू (3 अंक), तृतीय- उत्कर्ष मिश्रा (3 अंक)।
अंडर-7 बालिका वर्ग:
प्रथम- अर्पिता गोस्वामी (3.5 अंक), द्वितीय- स्वस्तिका मिश्रा (3.5 अंक), तृतीय- काशवी (2 अंक)।
अंडर-9 बालक वर्ग:
प्रथम- आर्यवीर सैनी (5 अंक), द्वितीय- वेदांश शर्मा (4 अंक), तृतीय- अभिषेक राज चौधरी (4 अंक)।
अंडर-9 बालिका वर्ग:
प्रथम- दृशा अग्रवाल (4 अंक), द्वितीय- मायरा गुप्ता (3 अंक), तृतीय- शांभवी मिश्रा (2 अंक)।
अंडर-11 बालक वर्ग:
प्रथम- वत्सल दीक्षति (4.5 अंक), द्वितीय- वेदांश मिश्रा (4.5 अंक), तृतीय- अविजित सचान (4 अंक)।
अंडर-11 बालिका वर्ग:
प्रथम- सानवी ओमर (4 अंक), द्वितीय- वंशिका प्रजापति (3 अंक), तृतीय- श्रेया दीक्षति (2 अंक)।
अंडर-13 बालक वर्ग:
प्रथम- हर्षित शुक्ला (5.5 अंक), द्वितीय- आदित्य यादव (5 अंक), तृतीय- शिखर कटियार (5 अंक)।
अंडर-13 बालिका वर्ग:
प्रथम- आकृति गुप्ता (3.5 अंक), द्वितीय- समृद्धि वर्मा (3.5 अंक), तृतीय- आन्या गुप्ता (3 अंक)।
अंडर-15 बालक वर्ग:
प्रथम- अविजीत गुरहा (4.5 अंक), द्वितीय- अथर्व सोनवानी (4.5 अंक), तृतीय- अध्यांश सिंह (4 अंक)।
अंडर-15 बालिका वर्ग:
प्रथम- आद्या मिश्रा (4 अंक), द्वितीय- कृतीका वाजपेयी (3 अंक), तृतीय- प्रिशा अवस्थी (2.5 अंक)।
अंडर-17 बालक वर्ग:
प्रथम- लक्ष्य शर्मा (5 अंक), द्वितीय- त्रयंबक बनर्जी (3.5 अंक), तृतीय- कृष्णा पी. ठाकुर (3.5 अंक)।
अंडर-17 बालिका वर्ग:
प्रथम- हिमानी शाह (5 अंक), द्वितीय- प्रिसी सिंह (4 अंक), तृतीय- आस्था कुशवाहा (3 अंक)।
अंडर-5 बालिका वर्ग:
अक्षिमा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।