नोएडा के आदित्य की तूफानी पारी के आगे नतमस्तक हुए गोरखपुर लायंस

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • 45 रनों की जीत के साथ नोएडा प्वॉइंट्स टेबल में पहुंचा शीर्ष पर

कानपुर। यूपी टी20 लीग के पांचवें मैच में शुक्रवार रात नोएडा सुपरकिंग्स ने गोरखपुर लायंस को 43 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज कर प्वॉइंट्स टेबल में कुल 4 अंकों के साथ शीर्ष पर जगह बना ली। नोएडा सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य शर्मा के 43 गेंद पर तूफानी नाबाद 70 रन और समर्थ सिंह के 45 व प्रशांत वीर के 40 रनों की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। ध्रुव प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। जवाब में गोरखपुर लायंस खराब शुरुआत से उबर नहीं सका और शिवम शर्मा (नाबाद 57) और यशोवर्धन सिंह (43) की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद 7 विकेट पर 139 रन ही बना सका। नोएडा की ओर से नमन तिवारी और कप्तान नितीश राणा ने 2-2 विकेट झटके।

Leave a Comment