केडीएमए क्रिकेट लीग: YMCC, वांडरर्स, स्काई, कानपुर साउथ व पैरामाउंट क्लब विजयी

 

 

  • सप्रू, पीएसी व अन्य मैदानों पर खेले गये मुकाबलों में कड़ा संघर्ष, स्काई क्लब की 1 रन से जीत ने बढ़ाया रोमांच

 

 

कानपुर, 21 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में खेले गये मुकाबलों में मंगलवार को कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दिनभर चले मैचों में YMCC, वांडरर्स क्लब, स्काई क्लब, कानपुर साउथ और पैरामाउंट क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंक तालिका में मजबूती हासिल की।

चन्द्रा ग्राउंड, मंधना में YMCC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। उत्कर्ष तिवारी ने 45, राहुल पाल ने 35 और विपिन यादव ने 23 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में शोएब अली ने 30 रन देकर 4 विकेट लिये। जवाब में SS क्लब की टीम 27 ओवरों में 138 रन ही बना सकी। अरुण राय (37) और आशुतोष गौरव (28) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य से दूर रह गई। YMCC ने यह मुकाबला 44 रनों से जीत लिया।

पीएसी ग्राउंड पर साउथ जिमखाना ने पहले खेलते हुए 38.4 ओवरों में 192 रन बनाए, जिसमें अभिनव यादव (40), राहुल यादव (36) और रणधीर सिंह (33) का योगदान रहा। वांडरर्स क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 28.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। निलेश कौल (75) और अतुल (57) की शानदार पारियों ने टीम को जीत दिलाई।

राम लखन ग्राउंड पर दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला स्काई क्लब और रोलैंड क्लब के बीच खेला गया। स्काई क्लब ने 40 ओवरों में 8 विकेट पर 277 रन बनाए, जिसमें अनुराग सिंह (77), विश्वजीत सचान (43) और विवेक कुमार (36) ने अहम योगदान दिया। जवाब में रोलैंड क्लब की टीम 276 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुमित कुशवाहा (61) और गोपाल सिंह (38) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 1 रन से हार गई। स्काई क्लब ने इस बेहद करीबी मुकाबले को अपने नाम किया।

कानपुर साउथ-ए ग्राउंड पर कानपुर साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 8 विकेट पर 273 रन बनाये। जतिन चौहान ने 71, अमन भदौरिया ने 52 और अमन यादव ने 41 रनों का योगदान दिया। जवाब में तरुण क्लब की टीम 39.1 ओवरों में 227 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विदिन जोशी ने 95 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कानपुर साउथ ने यह मुकाबला 46 रनों से जीत लिया।

जैग्स ग्राउंड पर पैरामाउंट क्लब ने 27.4 ओवरों में 200 रन बनाये, जिसमें सौरभ जायसवाल (52), मोहिब अंसारी (41) और आयुष श्रीवास्तव (34) ने अहम योगदान दिया। जवाब में अमर क्लब 175 रन ही बना सकी। सुमंत दुबे ने 3 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पैरामाउंट क्लब ने 25 रनों से जीत दर्ज की।

Leave a Comment