- रत्न श्रीवास्तव (IPS) कार्यकारी अध्यक्ष बने, विपिन सोनकर को सचिव की जिम्मेदारी
कानपुर, 21 अप्रैल।
कानपुर जिला खो-खो एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन सिविल लाइंस स्थित Capsule Restaurant में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. रजत आदित्य दीक्षित (सचिव, कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन) के स्वागत एवं माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक में एसोसिएशन की बीते वर्ष की उपलब्धियों और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी घोषित
बैठक के दौरान आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें रतन श्रीवास्तव (IPS) को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि जितेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन के संचालन की जिम्मेदारी विपिन कुमार सोनकर को सचिव के रूप में सौंपी गई। महिला प्रकोष्ठ की सचिव के रूप में डॉ. प्रीति पांडेय को नियुक्त किया गया।

संरक्षक मंडल और पदाधिकारियों की सूची
एसोसिएशन के संरक्षक मंडल में डॉ. के.एन. तिवारी, रणवीर सिंह मलिक, अजय शंकर दीक्षित, डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव और सत्य प्रकाश तिवारी को शामिल किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में आनंद कुमार, रोहित सोनकर और आर.के. यादव को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष शिवलाल यादव तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह बनाए गए।
तकनीकी एवं चयन समितियों का गठन
तकनीकी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में डॉ. महेश वर्मा को नियुक्त किया गया, जबकि चयन समिति के अध्यक्ष शिवलाल यादव और रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष रामजी प्रजापति बनाए गए। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अभिमन्यु सिंह को सौंपी गई।
वरिष्ठ कार्यकारिणी में कई नए चेहरे शामिल
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मुकेश सोनकर, सुशील प्रजापति, नूतन शुक्ला, गजाव मिश्रा, मुनेन्द्र कुशवाहा, प्रिया सचान, आशीष शुक्ला, ज्योति वर्मा, प्रीतम कुमार और तुषार अग्रवाल को शामिल किया गया है।
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह कार्यकारिणी कानपुर में खो-खो खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी।