एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा संपन्न

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • 15 खिलाड़ियों ने दिखाया फिटनेस और तकनीकी कौशल, 9 मार्च को घोषित होगा परिणाम

 

कानपुर, 1 मार्च।

इंदिरा नगर, कल्याणपुर स्थित एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल में कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 15 खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए फिजिकल फिटनेस और बेसिक तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के लिए खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी योग्यता के अनुसार परीक्षा दी।

येलो फर्स्ट बेल्ट के लिए अर्थेश सिंह, शुभी, अरनबी, अविका और वेदनशी ने परीक्षा दी।

ब्लू बेल्ट वर्ग में आध्या, प्रत्यक्ष, सार्थक और विवान शामिल रहे।

ग्रीन बेल्ट के लिए संस्कार और हरिओम ने प्रतिभाग किया।

पर्पल बेल्ट में साबी, अनंत और सत्यम ने परीक्षा दी, जबकि ब्राउन बेल्ट वर्ग में अर्पित पाल ने परीक्षा दी।

परीक्षा के मुख्य एग्जामिनर के रूप में सुनील कुमार शुक्ला और सभाजीत वर्मा उपस्थित रहे। कोच मोंटी निषाद एवं संदीप तिवारी की देखरेख में खिलाड़ियों ने अनुशासन, संतुलन और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।

आयोजकों ने बताया कि कराटे कलर बेल्ट परीक्षा का परिणाम 9 मार्च को घोषित किया जाएगा।

Leave a Comment