- बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अंडर-23 महिला एवं पुरुष टीम चयन प्रक्रिया के लिए किया नामित
- पटियाला स्टेडियम में होगी चयन प्रक्रिया, कानपुर के खेल जगत में खुशी की लहर, पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने दी बधाई
कानपुर, 26 मई।
कानपुर के बॉक्सिंग जगत के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष Ajay Kumar Singh और महासचिव Pramod Kumar के निर्देशानुसार एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भारतीय अंडर-23 महिला एवं पुरुष बॉक्सिंग टीम के चयन हेतु कानपुर के वरिष्ठ बॉक्सिंग प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी संजीव दीक्षित को चयन समिति में शामिल किया गया है।
यह चयन प्रक्रिया पटियाला स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जहां देशभर के प्रतिभाशाली मुक्केबाज अपनी दावेदारी पेश करेंगे। संजीव दीक्षित की नियुक्ति को कानपुर के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से बॉक्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान, अनुभव और खिलाड़ियों को तराशने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कानपुर के खेल जगत में खुशी की लहर
संजीव दीक्षित की इस उपलब्धि पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया। शुभकामनाएं देने वालों में एसपी महेश्वरी, अरुण शर्मा, हसन रजा जैदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, श्याम मिश्रा, नीतू कटियार, भगवान दीन, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, सुरेश शिरोमणि, महेंद्र शिरोमणि, नरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश झा, शैलेंद्र सिंह, संदीप सिंह, अविनाश शुक्ला, रवि कठेरिया, राहुल शर्मा, श्रेयांश पाल, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, शैली यादव, स्वाति बाजपेई, काजल साहू और दीपांजलि सहित कई खेल प्रेमी शामिल रहे।
खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने संजीव दीक्षित
खेल पदाधिकारियों ने कहा कि संजीव दीक्षित को मिली यह जिम्मेदारी कानपुर के युवा मुक्केबाजों के लिए भी प्रेरणादायक है। इससे शहर की बॉक्सिंग प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तथा कानपुर की खेल पहचान को नई मजबूती मिलेगी।