कानपुर की पवानी अवस्थी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण, 3 किमी रेस वॉक में रचा इतिहास

 

 

  • हैदराबाद में आयोजित 7वीं CISCE राष्ट्रीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में हासिल की शानदार सफलता, 17 मिनट 47.56 सेकंड में पूरी की रेस

 

कानपुर, 14 अक्टूबर।

कानपुर की होनहार एथलीट पवानी अवस्थी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हैदराबाद स्थित उस्मानिया विश्वविद्यालय में आयोजित 7वीं CISCE राष्ट्रीय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पवानी ने अंडर-19 बालिका वर्ग की 3 किलोमीटर रेस वॉक में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पवानी ने यह दूरी 17 मिनट 47.56 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। देशभर से आए करीब 900 खिलाड़ियों के बीच उनकी यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रमाण है।

इस सफलता में उनके प्रशिक्षक अरविंद डोंडियाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन, समर्पित प्रशिक्षण और निरंतर सहयोग से पवानी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से कानपुर के खेल जगत में खुशी का माहौल है। पवानी की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

Leave a Comment