कानपुर के अविरल और तंजीत ने सीआईएससीई नेशनल कराटे में जीते गोल्ड

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • कानपुर के स्वराज इंडिया स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया शहर का गौरव

कानपुर। कोलकाता में चल रहे सीआईएससीई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कानपुर के स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल के दो छात्र अविरल सक्सेना और तनजीत सिंह ने दो गोल्ड जीतकर तहलका मचा दिया। अंडर 17 बालक वर्ग के 82 किलोग्राम में अविरल सक्सेना ने फाइनल में बिहार के खिलाड़ी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही तंजीत सिंह ने अंडर 19 बालक  78 किलोग्राम में बंगाल के खिलाड़ी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ इन दोनो खिलाड़ियों ने कानपुर का नाम नेशनल स्तर पर रोशन किया। कोच मोंटी निषाद ने इन बच्चों को आशीर्वाद और बधाई दी। इस मौके पर वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे के चीफ कोच सभाजीत वर्मा ने व कराटे एसोशिएशन के साचिव सुनील शुक्ला ने दोनों को जीत पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविस्य की कामना की। 

Leave a Comment