राजस्तरीय बैडमिंटन में कानपुर की आरल बनी उपविजेता

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • मुरादाबाद में खेली गई योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट अंडर-13 के खिताबी मुकाबले में मिली हार, इससे पहले नोएडा में अंडर-15 प्रतियोगिता में भी हासिल किया था दूसरा स्थान 

कानपुर। मुरादाबाद में 14 से 17 सितम्बर तक खेली गई तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज द्वितीय यूपी स्टेट अंडर 13 मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता में कानपुर के चिंटल्स स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा आरल द्विवेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरल ने इससे पहले नोएडा में हुई अंडर 15 प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान में आरल कि आल इंडिया रैंक 24 है। आरल के पिता अनूप द्विवेदी एवं माता रचना कौशल आईआईटी कानपुर में कार्यरत हैं। कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों डा. एके अग्रवाल, मनोज पाण्डेय, सुशील गुप्ता, डीपी सिंह, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव ने आरल के उज्जवल भविष्य कि कामना की और साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन द्वारा प्रशिक्षण में मदद की बात कही गई है।

Leave a Comment