राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल के लिए कानपुर टीम का चयन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • आजमगढ़ में एक नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है 12 सदस्यीय टीम

कानपुर। आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में रविवार से एक नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर नगर की टीम का चयन ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया गया। चयन समिति पूनम पाल व अरबीया बानो द्वारा टीम का चयन किया गया। कानपुर हैंण्डबॉल की सचिव साधना मिश्रा ने बताया इंटर में 12 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है, जिन्हें प्रतियोगिता के लिए रवाना कर दिया गया है। 

ये रही चयनित टीम

कंचन सैनी, अनन्या कमल, दिशिका सिंह, निशा, नेहा, मुस्कान, श्रुति कुशवाहा, श्रद्धा कटियार, प्रीति सिंह, नित्य चौहान, दिव्यांशी द्विवेदी, सुचिता बाजपेई।

Leave a Comment