कानपुर की शिक्षिका ने मलेशिया में बढ़ाया भारत का मान

 

 

 

  • ग्लोबल मंच पर पल्लवी चंद्रा ने किया देश का प्रतिनिधित्व, नई शिक्षण तकनीकों का मिलेगा लाभ
  • कुआलालंपुर में आयोजित ग्लोबल अर्ली चाइल्डहुड फोरम में सहभागिता
  • भारत से 34 शिक्षकों के दल में शामिल हुईं पल्लवी, डॉ. स्वाति पोपट वत्स ने किया नेतृत्व
  • शुरुआती शिक्षा के आधुनिक तरीकों और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों पर हुई चर्चा

 

कानपुर, 28 अप्रैल।

मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित ग्लोबल अर्ली चाइल्डहुड फोरम में कानपुर की शिक्षिका पल्लवी चंद्रा ने भारत का प्रतिनिधित्व कर शहर और प्रदेश का मान बढ़ाया। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत से 34 शिक्षकों का दल शामिल हुआ, जिसका नेतृत्व अर्ली चाइल्डहुड एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. स्वाति पोपट वत्स ने किया।

उत्तर प्रदेश से इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल पल्लवी चंद्रा ने फोरम के दौरान बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और वैश्विक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने विभिन्न देशों के शिक्षकों और विशेषज्ञों के साथ अपने अनुभव साझा किए और नई-नई शिक्षण तकनीकों को समझा।

पल्लवी चंद्रा ने बताया कि इस फोरम से प्राप्त अनुभव और ज्ञान को वह कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के स्कूलों में लागू करेंगी, जिससे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी और रोचक बनाया जा सकेगा।

उनकी इस उपलब्धि को कानपुर और पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Leave a Comment