सब-जूनियर फुटबॉल में कानपुर मंडल की टीम घोषित

 

 

  • नवजोत सिंह नारंग को मिली कप्तानी, आगरा में 7 से 14 सितंबर तक होगी अंतर मंडलीय चैंपियनशिप

 

कानपुर, 5 सितंबर।

खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में आगरा में 7 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली सब-जूनियर बालक अंतर मंडलीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। टीम की कमान नवजोत सिंह नारंग को सौंपी गई है।

पंडित दीन दयाल स्कूल ग्राउंड में 4 और 5 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय ट्रायल के बाद चयनकर्ताओं आसिफ इकबाल, अमित वर्मा और डीबी थापा ने खिलाड़ियों का चयन किया। इसके बाद कानपुर मंडल फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने टीम की आधिकारिक घोषणा की।

टीम के कोच आसिफ इकबाल, सह-कोच अमित नारंग और मैनेजर अमित वर्मा होंगे। चयनित टीम आगरा में होने वाली चैंपियनशिप में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।

कानपुर मंडल की टीम

1. नवजोत सिंह नारंग (कप्तान)

2. अथर्व निगम

3. पीयूष कन्नौजिया

4. हार्दिक मिश्रा

5. मो. असद

6. अरिहान खन्ना

7. सृजन यादव

8. भावेश बंसल

9. देवांश त्रिपाठी

10. शौर्य सागर पांडे

11. मेहुल रस्तोगी

12. अक्षय यादव

13. ध्रुव प्रताप सिंह

14. तन्मय कुमार

15. श्रेयांश तिवारी

16. कृतार्थ त्रिवेदी

स्टैंडबाई खिलाड़ी: भव्य मिश्रा, हमज़ा अब्बासी, विवान मालपानी, रुद्रांश जैन और पुरूराज पटेल।

 

Sub-Junior Football, Kanpur Division Team, Football Championship, Uttar Pradesh Football Association, Sports Directorate, Agra Football Championship, Navjot Singh Narang, Football Trial, Inter-Divisional Football Championship

Leave a Comment