- KDMA क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन में वैदिक यूनियन क्लब को 9 विकेट से हराया
कानपुर, 11 मई।
KDMA क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन में सोमवार को राम लखन भट्ट डिग्री कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में ग्लोरी क्लब ने वैदिक यूनियन क्लब को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत के नायक हर्षित जी सहाय रहे, जिन्होंने विस्फोटक शतक लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वैदिक यूनियन क्लब की टीम 34.4 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रूद्र सिंह ने 32 रन तथा तनु अवस्थी ने 29 रनों की पारी खेली। ग्लोरी क्लब की ओर से अरमान यादव और आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए।
144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोरी क्लब की टीम ने मात्र 11.1 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हर्षित जी सहाय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 41 गेंदों में नाबाद 108 रन बनाए। अपनी आतिशी पारी में उन्होंने 16 चौके और 6 छक्के जड़े। हर्षित ने महज 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बना दिया। वहीं श्रीनिकिल ने भी 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हर्षित की विस्फोटक बल्लेबाजी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही और उनकी पारी ने ग्लोरी क्लब को बड़ी जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।