गुलमोहर के अंश पाल ने जीता तीरंदाजी का रजत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए पक्का हुआ चयन

कानपुर। टाटानगर (झारखंड) में 25 से 27 अक्टूबर तक चली CBSE जोनल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुलमोहर स्कूल केशन नगर के अंश पाल ने अंडर-17 बालक वर्ग के इण्डियन राउंड के 30 मी. इवेंट में रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक झारखण्ड को तो कास्य पदक बिहार को मिला। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव व महासचिव वैभव गौड़ बताया कि अंशपाल के इस प्रदर्शन के आधार पर CBSE की आगामी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो कि देहरादून (उत्तराखण्ड) में 6 से 10 नवम्बर तक आयोजित हो रही है उसमे अंश पाल का चयन पक्का हो गया। इस मौके पर गुलमोहर स्कूल की प्रधानाचार्या अमिता तिवारी व डायरेक्टर रोहित जायसवाल ने अंशपाल को पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment