प्रथम जेएमडी ओपन बैडमिंटन: शार्दुल ने 4 तो आयुष और अनुकृति ने जीते 3-3 खिताब

 

  • शार्दूल ने अंडर 13 और 15 के सिंगल्स और डबल्स के खिताब अपने नाम किए, वहीं आयुष कुमार ने अंडर 17 सिंगल्स और डबल्स के साथ अंडर 19 डबल्स खिताब पर भी कब्जा जमाया
  • बालिका वर्ग में अनुकृति टंडन ने अंडर 19 सिंगल्स और डबल्स के साथ ही अंडर 17 डबल्स में भी खिताबी जीत अर्जित की
  • पुरस्कार वितरण समारोह में तीनों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए, शार्दुल् खत्री को साईकल, आयुष कुमार व अनुकृति टंडन को रैकेट दे कर किया गया सम्मानित

कानपुर, 16 जून। तीन दिवसीय प्रथम जे एम डी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे और अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें शार्दूल खत्री ने 4 तो आयुष कुमार और अनुकृति टंडन ने 3-3 खिताबों पर कब्जा जमाया। शार्दूल ने अंडर 13 और 15 के सिंगल्स और डबल्स के खिताब अपने नाम किए। वहीं आयुष कुमार ने अंडर 17 सिंगल्स और डबल्स के साथ अंडर 19 डबल्स खिताब पर भी कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में अनुकृति टंडन ने अंडर 19 सिंगल्स और डबल्स के साथ ही अंडर 17 डबल्स में भी खिताबी जीत अर्जित की। पुरस्कार वितरण समारोह में इन तीनों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। शार्दुल् खत्री को साईकल, आयुष कुमार व अनुकृति टंडन को रैकेट दे कर सम्मानित किया गया।

सभी फ़ाइनल के परिणाम इस प्रकार है

बालक एकल

  1. अंडर 19 वर्ग में अनुग्रह गुप्ता ने निहाल को 21-13, 21-14 से हराया।
  2. अंडर 17 बालक वर्ग में आयुष कुमार ने शिवादित्य घटक को 21-11, 21-16 से पराजित किया। 
  3. अंडर 15 बालक वर्ग में शार्दूल खत्री ने अथर्व यादव को 22-20, 21-11 से मात दी। 
  4. अंडर 13 बालक वर्ग में शार्दूल खत्री ने कंदर्प खत्री को 21-18, 21-12 से परास्त किया। 
  5. अंडर 11 बालक वर्ग में तनुष रेड्डी ने प्रत्युष त्रिपाठी को 30-27 से हराया। 
  6. अंडर 09 में अभिराज सिंह ने श्रेयस झा को 30-28 से शिकस्त दी। 

बालक युग़ल

  1. अंडर 19 वर्ग में आयुष कुमार व नमन यादव ने आर्यन सिंह यश सिंह को 18-21,21-16,21-16 से हराया।
  2. अंडर 17 में आयुष कुमार व यश सिंह ने कंदर्प खत्री व शार्दूल खत्री को 12-21,21-13,21-12 से रौंदा। 
  3. अंडर 15 में अथर्व यादव व शार्दूल खत्री ने आरव व रुशांक को 16-21,21-09,21-17 से मात दी। 
  4. अंडर 13 में कंदर्प खत्री व शार्दूल खत्री ने आरव-रुशांक को 21-02,21-04 से पटखनी दी। 
  5. अंडर 11 में प्रतुष व रुशांक ने श्रेयस और तनुष रेड्डी को 30-29 से परास्त किया। 
  6. अंडर 09 में अभिराज सिंह व रुद्र जीत सिंह ने श्रेयस व विहान को 30-28 से मात दी। 

बालिका एकल

  1. अंडर 19 में अनुकृति टंडन ने महिमा को 21-09,21-18 से हराया।
  2. अंडर 17 में सम्युक्ता ने अनुकृति टंडन को 15-21,21-17,21-15 से शिकस्त दी।
  3. अंडर 15 में अदित्रि ने रिधिमा को 17-21,21-12,21-16 से पराजित किया। 
  4. अंडर 13 में नीतिका ने पृषा को 21-08,21-02 से हराया। 
  5. अंडर 11 में शानवी ने पृषा तिवारी को 30-26 से मात दी। 
  6. अंडर 9 में आराध्या ने कृतिका को 30-05 से पटखनी दी। 

बालिका युग़ल वर्ग

  1. अंडर 19 में अनुकृति व समयुक्ता रेड्डी ने इशिका श्रीवास्तव व जानवी सलूजा को 21-17,21-06 से धोया।
  2. अंडर 17 वर्ग में अनुकृति टंडन व सम्युक्ता रेड्डी ने अदित्रि कटियार व ऋद्धि सिन्हा को 21-10,21-10 से रौंदा। 
  3. अंडर 15 में आराध्या व मुज़ैना ने अदित्रि कटियार व ऋद्धि सिन्हा को 21-15,21-15 से परास्त किया। 
  4. अंडर 13 में परिधि यादव व शानवी ने अनिका शर्मा व पृषा तिवारी को 21-18,12-21,21-19 से हराकर फाइनल मुकाबले जीते।

समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ ए.के. अगरवाल ( प्रेसिडेंट कानपुर जिला बैडमिंटन एसोशिएशन) , हिमांशु तिवारी ( पूर्वराष्ट्रीय क्रिकेटर), डी. पी. सिंह (सेक्रेटरी कानपुर जिला बैडमिंटन एसोशिएशन) , महीप सक्सेना ( वाइस प्रेसिडेंट के॰डी॰बी॰ए ), आशुतोष सत्यम झा (कार्यकर्णी सचिव के॰डी॰बी॰ए), सौरभ श्रीवास्तव (कार्यकर्णी सचिव के॰डी॰बी॰ए),अरुण दुबे ,केशव द्विवेदी, प्रवीण राज (मैच कंट्रोलर, बी ए आई),दिलीप श्रीवास्तव, कंचन गौड़, आशीष गौड़ (आयोजन सचिव), इरशाद अहमद (चीफ रेफरी), अनिल सिंह (डिप्टी रेफ़री) , शुभम गौड़ , अथर्व धीमान, अनुज कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। इस मौके पर खिलाडियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।

Leave a Comment