क्रिकवर्षा टी-20: एलेनहाउस खलासीलाइन की शानदार जीत, दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में 13 टीमों का जलवा, कई टीमों ने दर्ज की जीत

 

कानपुर, 5 मई 2026।

कानपुर स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट्स द्वारा आयोजित “क्रिकवर्षा सीजन–1 इंटर-स्कूल क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट 2026” के दूसरे दिन लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिन का उद्घाटन गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल के एक्टिंग प्रिंसिपल अनिकेत तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

टूर्नामेंट में कुल 13 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। संयोजक डॉ. विकास विक्टर के अनुसार दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।

एलेनहाउस खलासीलाइन की बड़ी जीत

दिन के चौथे मुकाबले में एलेनहाउस खलासीलाइन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेनहाउस ने 165 रन बनाए, जिसके जवाब में विरोधी टीम 87 रन पर सिमट गई।

डीपीएस उन्नाव और डीपीएस कल्याणपुर की जीत

पहले मैच में गुरु नानक खत्री इंटर कॉलेज ने 96 रन बनाए, लेकिन डीपीएस उन्नाव ने उन्हें 48 रन पर ऑल आउट कर मुकाबला जीत लिया। दूसरे मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने मनटोरा पब्लिक स्कूल के 64 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर जीत दर्ज की।

गुरुहरराय स्कूल का दबदबा

तीसरे मुकाबले में गुरुहरराय पब्लिक स्कूल ने 129 रन बनाए, जिसके जवाब में एमआर जयपुरिया स्कूल, नरामऊ की टीम 86 रन पर सिमट गई।

‘मैन ऑफ द मैच’ खिलाड़ियों का जलवा

दिन के मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सैयद अबुजर (एलेनहाउस खलासीलाइन), आर्यन (गुरुहरराय स्कूल), अभिषेक (गुरुनानक खत्री इंटर कॉलेज) और अमन चौधरी (डीपीएस कल्याणपुर) को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

आज खेले जाएंगे अहम मुकाबले

टूर्नामेंट के तहत 6 मई को गीता देवी क्रिकेट ग्राउंड और वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें बीएनएसडी इंटर कॉलेज, गौरव इंटरनेशनल, एलेनहाउस पनकी, गुरुहरराय स्कूल, डीपीएस कल्याणपुर और अन्य टीमें आमने-सामने होंगी।

Leave a Comment