अनय और वैदिक के शानदार प्रदर्शन से भोला सिंह एकादश विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • मोतीराम अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में नरेन्द्र पाण्डे एकादश को 28 रनों से हराया

 

कानपुर, 25 मई

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित स्वर्गीय मोतीराम (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में भोला सिंह एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नरेन्द्र पाण्डे एकादश को 28 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच में वैदिक दीक्षित की नाबाद पारी और अनय त्रिपाठी की प्रभावी गेंदबाजी आकर्षण का केंद्र रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भोला सिंह एकादश की टीम 32.2 ओवर में 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मो० अहद खान ने 34, प्रनव तिवारी ने 21, आर्यन यादव ने 20 तथा वैदिक दीक्षित ने शानदार 44 रन नाबाद बनाए। नरेन्द्र पाण्डे एकादश की तरफ से स्कन्द सेंगर ने 17 रन देकर 3 विकेट तथा अखण्ड प्रताप ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरेन्द्र पाण्डे एकादश की टीम 32.4 ओवर में 174 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से स्कन्द सेंगर ने सर्वाधिक 50 रन तथा आराध्य ने 27 रन बनाए। भोला सिंह एकादश की गेंदबाजी में अनय त्रिपाठी ने 32 रन देकर 3 विकेट तथा मो० अहद खान ने 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ भोला सिंह एकादश ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रखा और टीम के खिलाड़ियों ने हर विभाग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

Leave a Comment