सनशाइन पब्लिक स्कूल के आयुष, युसूफ, वैष्णवी राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 13 अगस्त। सीआईएससीई कानपुर नॉर्थ जोन तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता में सनशाइन पब्लिक स्कूल के आयुष, युसूफ, वैष्णवी 28 व 29 अगस्त को ला मार्टीनिया कॉलेज में होने वाली राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के चलते उनका चयन हुआ है। स्कूल की प्रधानाचार्य सुकांक्षा अवस्थी ने सभी को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कोच दिनेश कुशवाहा और स्पोर्ट टीचर ओम ने सभी को बधाई दी। 

Leave a Comment