स्काउट गाइड ने बिठूर के दर्शनीय स्थलों का किया दौरा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • एक दिवसीय दौरे पर बिठूर का भ्रमण कर वहां के ऐतिहासिक महत्व को समझा

कानपुर, 21 मई। भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में हर सहाय जगदम्बा सहाय इंटर कालेज, कौशिल्या देवी बालिका इंटर कालेज और कानपुर विद्या मंदिर की गाइड बच्चियों ने बिठूर का भ्रमण कर वहां के ऐतिहासिक महत्व को समझा।वनखंडेश्वर मंदिर मंधना, जगन्नाथ मंदिर, इस्कॉन मंदिर, ध्रुव टीला, नानाराव पार्क संग्रहालय आदि जगह घूमे। मां पीतांबरा माई आश्रम में डॉ सुनील शिवमंगल पांडे ने भारत स्काउट और गाइड के बच्चों को प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण कराया। यहां बच्चों ने भजन, अंत्याक्षरी के साथ खेल का भी आनंद लिया।शैक्षिक भ्रमण में मिथलेश पांडे, सर्वेश तिवारी, स्मित तिवारी, नीता त्रिपाठी ने स्काउटिंग की जानकारी देने के साथ बिठूर की ऐतिहासिक जानकारी भी बच्चों को दी। टूर में डॉ सुनील शिवमंगल पांडे, अनीता अवस्थी, डॉ सुधांशु त्रिपाठी, आशीष सिंह, शशि भदौरिया, अलका द्विवेदी ने बच्चों का सहयोग किया।

Leave a Comment