जनपदीय खो-खो में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन का लगातार पांचवें वर्ष वर्चस्व

 

 

  • जनपदीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता
  • अंडर-14 और अंडर-17 बालक वर्ग में खिताब पर कब्जा, अंडर-19 में संयुक्त विजेता

 

कानपुर, 1 अक्टूबर।

70वीं जनपदीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में किया गया। प्रतियोगिता में नगर की 19 टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार पांचवें वर्ष प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व कायम रखा।

अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने सेंट फ्रांसिस अशोकनगर को छह अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग में भी बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने सेंट फ्रांसिस अशोकनगर को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन और सेंट फ्रांसिस अशोकनगर को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

बालिका वर्ग में अंडर-14 का खिताब कानपुर विद्या मंदिर ने जीता। टीम ने गुरु नानक लाटूश रोड को दो अंकों से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने एनएलके इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी को 12 अंकों से हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में एनएलके इंटर कॉलेज, अशोकनगर ने जुहारी देवी इंटर कॉलेज को चार अंकों से पराजित किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की उप प्रधानाचार्या मंजूबाला श्रीवास्तव ने किया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने सभी टीमों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक सचिव आशीष शुक्ला ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कल्पना, नीतिका, नीता त्रिपाठी, निधि मिश्रा, प्रदीप विश्वकर्मा, अजीत, अक्षय सिंह, दीपक कुमार, रामजी, अभिमन्यु और कौशिकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Comment