क्रिकेट क्लबों की लीग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर

 

  • कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी की सूचना, चुन्नीगंज कार्यालय में जमा होगी फीस
  • 11:30 से शाम 7:30 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे फॉर्म

 

कानपुर, 01 अक्टूबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने विभिन्न क्रिकेट क्लबों के लिए लीग फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव दिनेश कुमार कटियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जो क्लब आगामी क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चुन्नीगंज स्थित कार्यालय से निर्धारित फॉर्म प्राप्त कर अपनी League Fee जमा कर सकते हैं। इसके लिए कार्यालय में प्रतिदिन प्रातः 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक व्यवस्था की गई है।

सचिव ने संबंधित क्लबों से निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि वे आगामी League Competition में प्रतिभाग कर सकें।

Leave a Comment