इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

 

  • ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

 

कानपुर, 2 अक्टूबर।

कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, नवाबगंज में इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के सीनियर कोऑर्डिनेटर मंजीत सिंह एवं मैनेजर अभय सिंह रहे। इस अवसर पर कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर सहित अनिल कुशवाहा, मो. जीशान, हरि ओम, तपस्या गौतम, हिमांशु निगम, सौरभ कुमार, हिमांशु कटियार, योगेंद्र कुमार, विराट बाजपेई, अश्वनी त्रिपाठी, कृष्णा, असीम राजपूत एवं विराट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

सब-जूनियर बालक वर्ग में कान्हा सिंह, ऋषभ जायसवाल, अंश सिंह, निखिल यादव, देव ऋषि शुक्ला, यशवर्धन शर्मा एवं आदित्यनाथ तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यूथ बालक वर्ग में अक्षत कटियार, आरुष प्रजापति, आर्यन साहू, पियूष राजपूत, पीयूष राज, अंश शुक्ला, अर्पित अग्निहोत्री, आयुष राजपूत, आराध्य अवस्थी, आरव सिंह, यश गुप्ता, रुचिर द्विवेदी, मोहम्मद अदीब एवं अग्रज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

यूथ बालिका वर्ग में खुशी, सान्वी सिंह, कात्यायनी सिंह, आराध्या राठौर, लक्ष्या गुप्ता, रानू तिवारी, आराध्या शुक्ल, अव्या प्रियदर्शनी, हिबा अमन खान, अलनूर मंसूरी, अविका वर्मा, मानवी सिंह एवं आलिया अमीन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पवन सेठ और अदिति वर्मा बने बेस्ट लिफ्टर

सब-जूनियर बालक वर्ग में सनातन धर्म स्कूल इंटर कॉलेज के पवन सेठ को तथा बालिका वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय की अदिति वर्मा को बेस्ट लिफ्टर का पुरस्कार दिया गया। यूथ बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के आर्यन साहू तथा यूथ बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आराध्या शुक्ला को बेस्ट लिफ्टर चुना गया।

ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

ओवरऑल चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, नवाबगंज द्वितीय तथा डीपीएस कल्याणपुर तृतीय स्थान पर रहा।

खेलों से अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास : अभय सिंह

मुख्य अतिथि अभय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

अंत में प्रतियोगिता के सचिव सौरभ गौर ने अतिथियों, निर्णायकों, कोचों, खिलाड़ियों एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे।

Leave a Comment