इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप का शुभारंभ, 185 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

 

  • कानपुर के विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, सब-जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने जीते पदक
  • विद्यालय स्तर पर बेंच प्रेस को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास

 

कानपुर, 1 अक्टूबर 2026।

कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, नवाबगंज में इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों से करीब 185 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी ताकत और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के सीनियर कोऑर्डिनेटर मंजीत सिंह, सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चंदोला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के संरक्षक विवेक मिश्रा तथा सचिव सौरभ गौर मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, तपस्या गौतम, हिमांशु निगम, हरि ओम, सौरभ कुमार, योगेंद्र कुमार, विराट बाजपेई, नारायण गौर, असीम राजपूत, प्राची सिंह, अश्विनी त्रिपाठी, कृष्णा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सब-जूनियर बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

53 किग्रा वर्ग में बीपीएमजी के दीपक कमल प्रथम, सिटी मॉडल स्कूल के देव चतुर्वेदी द्वितीय और करवर पब्लिक स्कूल के अर्जुन चौहान तृतीय रहे।

59 किग्रा वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के पवन सेठ, जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज के अंकित और एसएम इंटर कॉलेज के आकाश ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

66 किग्रा वर्ग में सेंट फ्रांसिस के काव्य केसरवानी प्रथम, एसजेएस पब्लिक स्कूल के आयुष अवस्थी द्वितीय और एसआर एजुकेशन सेंटर के अभिषेक सिंह तृतीय रहे।

74 किग्रा वर्ग में जीपी मेमोरियल के रोहन कुशवाहा ने पहला, शुगर सिंह एकेडमी के अल्तमस आलम ने दूसरा और ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के विराज शुक्ला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

83 किग्रा वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के अमन चौरसिया प्रथम, प्रताप इंटरनेशनल के अंश प्रताप सिंह द्वितीय और वुड वाइन गार्डेनिया के उत्कर्ष यादव तृतीय रहे।

बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

43 किग्रा वर्ग में विन्यास पब्लिक स्कूल की एकता सचान, अनन्या पांडे और पलक कटियार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

47 किग्रा वर्ग में अनन्या कटियार प्रथम, फैजा अल्वी द्वितीय और श्रेया दुबे तृतीय रहीं।

52 किग्रा वर्ग में पंडित दीनदयाल विद्यालय की अदिति वर्मा ने पहला, ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल की परी ने दूसरा और फातिमा कॉन्वेंट की पल्लवी गौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

57 किग्रा वर्ग में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल की सिया यादव प्रथम, ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल की काजल दिवाकर द्वितीय और विन्यास पब्लिक स्कूल की प्रज्ञा शुक्ला तृतीय रहीं।

69 किग्रा वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल की प्रत्यूषा सिंह, आराध्या गुप्ता और सौम्या सेन ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 76 किग्रा वर्ग में विन्यास पब्लिक स्कूल की पारुल यादव तथा 84 किग्रा वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल की दिशा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

84 किग्रा से अधिक भार वर्ग में गौरव मेमोरियल स्कूल की सुरा मेघा निलेश प्रथम और डीपीएस कल्याणपुर की स्वस्तिका दीक्षित द्वितीय रहीं।

कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर बेंच प्रेस खेल को प्रोत्साहित करना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ने के साथ उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है।

 

Leave a Comment