बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल की टीम घोषित

 

 

  • 7 से 9 अगस्त तक बरेली में होगी प्रतियोगिता, मंडलीय प्रदर्शन के आधार पर हुआ खिलाड़ियों का चयन
  • महिला एवं पुरुष वर्ग के पावरलिफ्टिंग और ओपन बेंच प्रेस में दर्जनों खिलाड़ियों को मिला अवसर, अनिल कुशवाहा होंगे टीम मैनेजर, तपस्या गौतम व अनमोल पांडे निभाएंगे कोच की जिम्मेदारी

 

कानपुर, 29 जुलाई।

दिनांक 7 से 9 अगस्त 2026 तक बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल की टीम की घोषणा कर दी गई है। खिलाड़ियों का चयन हाल ही में कानपुर में आयोजित मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयनित सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित खिलाड़ियों में महिला एवं पुरुष वर्ग की पावरलिफ्टिंग तथा ओपन बेंच प्रेस दोनों स्पर्धाओं के खिलाड़ी शामिल हैं। महिला वर्ग में तेजस्वी शुक्ला, सान्वी सिंह, कात्यानी सिंह, श्रेया शुक्ला, प्रियांशी मौर्या, रामा वर्मा, शिवानी निषाद, अदिति राजपूत, पूनम सिंह, सारिका कठेरिया, प्राची शर्मा, रिषिमा पटेल, मानसी मिश्रा, सपना भारती, यशस्वी सिंह, तमन्ना यादव, सुप्रिया सिंह, नीति जायसवाल, उर्वशी चंद्र, सुमन राय तथा डॉ. कुमकुम पांडे सहित कई खिलाड़ियों को टीम में स्थान मिला है। वहीं ओपन बेंच प्रेस महिला वर्ग में भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

पुरुष वर्ग की पावरलिफ्टिंग टीम में प्रिंस, सरताज, आकाश सेंगर, देवेंद्र सिंह, अंश शुक्ला, ओमान मिश्रा, शौर्य सोनी, एकलव्य सिंह, अभिनव राजपूत, आलोक चौरसिया, अनुराग वर्मा, वैभव सिंह, रोहन कुशवाहा, उत्कर्ष दुबे, मोहम्मद बिलाल, सुधांशु सिंह, अविरल चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, आर्यन कश्यप, कृष्ण वर्मा, अभिषेक बाथम, आदित्य शुक्ला, विवेक सिंह राठौड़, विराट वाजपेई, प्रखर सिंह, हरिओम ओझा, हर्षित कौशिक, मनोज सैनी, राहुल सूद सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को अवसर मिला है। ओपन बेंच प्रेस पुरुष वर्ग में भी कृष्ण वर्मा, आकाश वर्मा, आकाश शर्मा, तरुण वर्मा, आर्यन राजपूत, अभिषेक कटियार, संजय कुमार सिंह, ऋषभ सिंह, दिव्यांशु यादव, वंश गुर्जर, पार्थ शर्मा एवं अविरल चतुर्वेदी समेत अन्य खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए श्री अनिल कुशवाहा को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि श्रीमती तपस्या गौतम एवं अनमोल पांडे टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कानपुर मंडल का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment