कानपुर ताइक्वांडो टीम का प्रदेश स्तर पर दमदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता रजत पदक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो टैग टीम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार कौशल
  • अंतरिक्ष, कार्तिक, राज और शौर्य की टीम ने दिलाया कानपुर को गौरव

 

कानपुर, 25 मई।

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ में आयोजित ताइक्वांडो टैग टीम प्रतियोगिता में कानपुर की सीनियर ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। 24 मई 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जहां कानपुर टीम ने अपने बेहतरीन खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कानपुर टीम के खिलाड़ियों अंतरिक्ष वर्मा, कार्तिक चौरसिया, राज शर्मा और शौर्य सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार तालमेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। कड़े मुकाबलों के बीच टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया और जनपद का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि इंडिया ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश में ताइक्वांडो का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के सचिव सतीश कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और कोचिंग स्टाफ के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि कानपुर की टीम लगातार प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।

इस अवसर पर कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट रोमी सिंह, कोषाध्यक्ष सविता सिंह, एनआईएस कोच लाली यादव, अनूप कुमार, दानिश खान, विक्रांत, अभिनेत्री और अभिषेक शुक्ला सहित कई खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment