बरेली जूडो लीग में टीएसएच का शानदार प्रदर्शन, सभी वर्गों में जीते पदक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • ईडब्ल्यूएस बैच की बेटियों ने मैट पर दिखाया दमखम, कई स्वर्ण और रजत पदक किए अपने नाम
  • कोच सूरज बी. थापा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बढ़ाया कानपुर का मान

कानपुर, 25 मई।

‘द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच)’ के ईडब्ल्यूएस बैच के खिलाड़ियों ने बरेली में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट जूडो लीग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 25 एवं 26 मई 2026 को विनायक इंटरनेशनल स्कूल, फरीदपुर बरेली में किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के अंडर-10 वर्ग में टीएसएच की उन्नति तिवारी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि उन्नति साहू ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-12 वर्ग में आस्था ने कांस्य पदक जीतकर टीम को सफलता दिलाई।
अंडर-30 वर्ग में अविका ने स्वर्ण और प्रतुषी ने रजत पदक जीतकर दबदबा बनाया। वहीं अंडर-36 वर्ग में प्रियंका ने स्वर्ण तथा अनुभवी गौर ने रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-40 वर्ग में अवनि ने स्वर्ण और श्रद्धा ने रजत पदक जीतकर टीएसएच की सफलता को और मजबूत किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच सूरज बी. थापा ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और कठिन मेहनत का ही परिणाम है कि खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीएसएच द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी प्रोफेशनल खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सके।

खिलाड़ियों की सफलता पर टीएसएच परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Leave a Comment