प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (U-19) प्रतियोगिता के ट्रायल आज से

 

 

 

  • राहुल सप्रू मैदान, शुक्लागंज में सुबह 6:30 बजे से होंगे चयन ट्रायल

 

कानपुर, 22 मई।

Kanpur Cricket Association से आबद्ध एवं फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अण्डर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल शुक्रवार, 23 मई 2026 को राहुल सप्रू मैदान, शुक्लागंज में प्रातः 6:30 बजे से प्रारम्भ होंगे।

आयोजन समिति के अनुसार कानपुर सहित अन्य जिलों के वे खिलाड़ी जिन्होंने अभी तक प्रतियोगिता हेतु आवेदन फॉर्म नहीं भरा है, वे ट्रायल के दिन मैदान पर ही फॉर्म प्राप्त कर शुल्क जमा करके ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।

आयोजन सचिव जहीरउद्दीन ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से समय पर मैदान पहुंचने की अपील की है।

Leave a Comment