के०एन० टाइटन्स की शानदार जीत

 

  • आकाश जैन की घातक गेंदबाजी और सम्राट-सत्यम की दमदार बल्लेबाजी से 8 विकेट से विजय

 

कानपुर, 12 मई।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत पी०ए०सी० मैदान पर खेले गये मुकाबले में के०एन० टाइटन्स ने पैरामाउंट क्लब को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पैरामाउंट क्लब की पूरी टीम 25.1 ओवरों में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अनन्त गुप्ता ने 11 रन बनाए। के०एन० टाइटन्स की तरफ से आकाश जैन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 5 विकेट झटके। विष्णु कुमार ने 20 रन देकर 3 विकेट तथा रातीश यादव ने 1 विकेट हासिल किया।

108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी के०एन० टाइटन्स की टीम ने केवल 12.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर 111 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सम्राट सिंह ने 42 रन तथा सत्यम निषाद ने 41 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई। पैरामाउंट क्लब की ओर से अनन्त गुप्ता ने 6 रन देकर 2 विकेट लिये।

इस जीत के साथ के०एन० टाइटन्स ने लीग में अपना दबदबा कायम रखा।

Leave a Comment