स्काई क्लब ने वीनस क्लब को हराकर फाइनल में बनाई जगह

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • माधव गुप्ता और ईशु सचान के शानदार प्रदर्शन से मिली 6 विकेट की जीत

 

कानपुर, 12 मई।

Kanpur Cricket Association से आबद्ध एवं सदर्न क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय सैमुअल बाली एण्ड बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में आरपीसीए मैदान पर खेले गये मुकाबले में स्काई क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीनस क्लब को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वीनस क्लब की पूरी टीम 25.2 ओवरों में 116 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से जितेन्द्र कुमार ने सर्वाधिक 50 रन बनाए, जबकि जमशेद ने 23 रनों का योगदान दिया। स्काई क्लब की ओर से ईशु सचान और माधव गुप्ता ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किये। ईशु ने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि माधव गुप्ता ने 25 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई क्लब की टीम ने 26.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 117 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। वीर वेदान्त ने 33 रन, अनिरुद्ध सिंह ने 25 रन तथा माधव गुप्ता ने नाबाद 27 रनों की उपयोगी पारी खेली। वीनस क्लब की ओर से लकी राजपूत ने 9 रन देकर 2 विकेट तथा शुभम गोस्वामी ने 20 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये।

इस जीत के साथ स्काई क्लब ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Leave a Comment