प्रकाश मिश्रा एवं शरद कपूर एकादश की शानदार जीत

 

 

 

  • अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में देव दुबे, राजवीर मल्होत्रा और विशेष अग्निहोत्री ने दिखाया दम

 

कानपुर, 12 मई।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित स्वर्गीय गोतीराग (एडवोकेट, पूर्व विधायक) अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत कानपुर में खेले गये दो मुकाबलों में प्रकाश मिश्रा एकादश एवं शरद कपूर एकादश ने शानदार जीत दर्ज की।

प्रकाश मिश्रा एकादश ने 4 विकेट से दर्ज की जीत

कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गये मुकाबले में दिनेश मिश्रा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 8 विकेट पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से राघवेन्द्र पाल ने 54 रन, अयमान पठान ने 52 रन तथा सिद्धार्थ सिन्हा ने 21 रनों का योगदान दिया। प्रकाश मिश्रा एकादश की ओर से राघव गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किये।

जवाब में प्रकाश मिश्रा एकादश ने 32.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर 193 रन बनाते हुए मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। देव दुबे ने 55 रन, उदित श्रीवास्तव ने 24 रन तथा राजवीर मल्होत्रा ने नाबाद 62 रनों की मैच विजयी पारी खेली। दिनेश मिश्रा एकादश की ओर से रिशु पाल ने 36 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये।

शरद कपूर एकादश ने 33 रनों से जीता मुकाबला

राष्ट्रीय मैदान पर खेले गये दूसरे मैच में शरद कपूर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.4 ओवरों में 161 रन बनाए। विशेष अग्निहोत्री ने शानदार 71 रन तथा उत्कर्ष सिंह ने 38 रनों की उपयोगी पारी खेली। सुरेन्द्र तिवारी एकादश की ओर से सार्थक यादव ने 22 रन देकर 4 विकेट, प्रफुल्ल कश्यप ने 2 विकेट तथा ईशान्त रावल ने 2 विकेट हासिल किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरेन्द्र तिवारी एकादश की टीम 31.2 ओवरों में 128 रन पर सिमट गई। गृदुल सिंह ने 37 रन बनाए। शरद कपूर एकादश की ओर से उत्कर्ष सिंह ने 17 रन देकर 3 विकेट तथा राजवर्द्धन सिंह ने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस प्रकार शरद कपूर एकादश ने मुकाबला 33 रनों से जीत लिया।

मुख्य अतिथि ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

मैच से पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि Sanjay Singh Jatav, अतिरिक्त मुख्य स्थायी अधिवक्ता (उत्तर प्रदेश सरकार), हाईकोर्ट इलाहाबाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत पी०एस० नेगी ने किया।

इस अवसर पर Kanpur Cricket Association के अध्यक्ष एस०एन० सिंह, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव Kaushal Kumar Singh, विनोद द्विवेदी, जय विक्रम सिंह (एडवोकेट), पी०एस० नेगी एवं दिनेश कटियार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment