पारिजात की घातक गेंदबाजी से अशोका ज्योति क्लब विजयी

 

 

  • पारिजात दुबे ने 12 रन देकर झटके पांच विकेट, अशोका ज्योति ने भारत क्रिकेट क्लब को 77 रन से दी शिकस्त

 

कानपुर, 11 नवंबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 के अंतर्गत आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में अशोका ज्योति क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत क्रिकेट क्लब को 77 रन से पराजित किया। टीम की जीत में बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान के साथ गेंदबाज पारिजात दुबे की घातक गेंदबाजी अहम रही। उन्होंने महज 12 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

राघव, अश्वनी और प्रियांशु ने संभाली बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए अशोका ज्योति क्लब की टीम 31.2 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। राघव अवस्थी ने 42, अश्वनी सचान ने 37 और प्रियांशु गुप्ता ने 28 रन की पारी खेली। भारत क्रिकेट क्लब की ओर से तुषार अग्रहरी ने चार विकेट और उज्ज्वल शुक्ला ने एक विकेट हासिल किया।

पारिजात के पंजे में सिमटी भारत क्रिकेट क्लब की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत क्रिकेट क्लब की टीम 27 ओवर में महज 82 रन पर सिमट गई। ओम यादव ने नाबाद 29 रन बनाए। अशोका ज्योति क्लब की ओर से पारिजात दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि अनिकेत श्रीवास्तव ने दो विकेट हासिल किए। इस तरह अशोका ज्योति क्लब ने 77 रन से मुकाबला जीत लिया।

Leave a Comment