- कानपुर मंडल की टीम के गठन के लिए ग्रीन पार्क में दोपहर तीन बजे होगा ट्रायल
- गोंडा में 16 से 23 नवंबर तक आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
कानपुर, 12 नवंबर।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली कानपुर मंडल की टीम के चयन के लिए 14 नवंबर को ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कानपुर नगर की ओर से यह चयन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम में संपन्न होगी।
खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 23 नवंबर तक गोंडा के देवीपाटन में किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए कानपुर मंडल की टीम का गठन चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
खिलाड़ियों को लाने होंगे आवश्यक दस्तावेज
ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपना मूल जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों के अभाव में चयन प्रक्रिया में कठिनाई हो सकती है।
मैदान पर मौजूद रहेंगे चयन से जुड़े पदाधिकारी
चयन ट्रायल के दौरान मैदान पर अमित वर्मा, अमित नारंग, आसिफ इकबाल एवं शेख जावेद मौजूद रहेंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि और समय पर ग्रीन पार्क पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।