भारत डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में

7 जून से लंदन के ओवल में ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्‍ल्‍यूटीसी) के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका सामना 7 जून से लंदन के ओवल में ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। भारत के फाइनल में पहुंचने की पुष्टि न्‍यूज़ीलैंड की श्रीलंका पर दो विकेट से क्राइस्‍टचर्च में रोमांचक जीत के बाद तय हुई। डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल की दौड़ सोमवार को दोनों मैचों के परिणाम पर पहुंच गई थी, जहां अहमदाबाद में और क्राइस्‍टचर्च के परिणाम अहम हो गए थे। अगर भारत अहमदाबाद टेस्‍ट नहीं जीत पाता और श्रीलंका न्‍यूज़ीलैंड को हरा देता तो वे रेस में बने रहते, लेकिन केन विलियमसन की 121 रनों की नाबाद पारी और डैरिल मिचेल की 81 गेंद में 86 रन की पारी से न्‍यूज़ीलैंड ने श्रीलंका के जबड़े से आख़‍िरी गेंद जीत ख़ींच ली और श्रीलंका डब्‍ल्‍यूटीसी फ़ाइनल की रेस से बाहर हो गया। अब श्रीलंका की क्राइस्‍टचर्च में हार के बाद अगर श्रीलंका अगला टेस्‍ट जीत जाता है तो भी उनके 52.78 प्रतिशत अंक रहेंगे। उधर भारत अगर अहमदाबाद टेस्‍ट हार भी जाता तो भी उनके भारत के 56.94 प्रतिशत अंक से कम रहेंगे। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट ड्रॉ हो गया है तो भारत 58.80 प्रतिशत अंक पर ख़त्‍म किया ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले ही क्‍वालीफ़ाई कर लिया है और अगर वे अहमदाबाद में हार भी जाते तो उनके 64.91 प्रतिशत अंक होंगे।

ऑस्‍ट्रेलिया का अब तक इस संस्‍करण में 11-3 का रिकॉर्ड रहा है, जिसमें उन्‍होंने इंग्‍लैंड, वेस्‍टइंडीज़ और साउथ अफ़्रीका को घर में और पाकिस्‍तान को बाहर हराया है। श्रीलंका में उन्‍होंने सीरीज़ ड्रॉ की और उनकी एकमात्र सीरीज़ हार भारत में अहमदाबाद में ड्रॉ या हार के बाद आएगी। भारत का इस संस्‍करण में जीत हार का 10-5 का रिकॉर्ड रहा है। वे न्‍यूज़ीलैंड, श्रीलंका और ऑस्‍ट्रेलिया (अहमदाबाद में जीत या ड्रॉ होने पर) से घर पर और बांग्‍लादेश से बाहर जीते। इंग्‍लैंड में 2-2 से ड्रॉ और साउथ अफ़्रीका से 1-2 से हार झेली।

Leave a Comment