- 17 से 19 अगस्त तक मीरजापुर में होगी माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
कानपुर, 16 अगस्त।
माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के 16 तीरंदाज निशाना साधेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 अगस्त तक मीरजापुर में किया जाएगा। कानपुर तीरंदाजी टीम के कोच ओमप्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिता में इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड और कंपाउंड राउंड की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। कानपुर के तीरंदाज अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्गों में अपना दमखम दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरेंगे।
कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
कानपुर तीरंदाजी टीम:
युवराज सिंह, पवन मिश्रा, सारांश, प्रिंस, विशाल कुमार, मनीष कुमार, शाश्वत शुक्ला, आर्यन प्रसाद, उत्कर्ष, अक्षय शर्मा, आदित्य, जतिन गुलाटी, अनिल कुमार, सुहानी तिवारी, शिवानी दिवाकर और महक पाल।