CISCE राष्ट्रीय तीरंदाजी में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम ओवर ऑल तीसरे स्थान पर

  • प्रतियोगिता के अंतिम दिन टीम ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते
  • पूरी प्रतियोगिता में यूपी टीम ने 4 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य समेत 16 पदक हासिल किए

कानपुर, 6 सितंबर। हेरिटेज स्कूल कोलकाता ग्राउंड में 4 से 6 सितंबर के बीच खेली गई CISCE राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम ओवर ऑल तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित 7 पदक जीत कर कुल 16 पदकों पर कब्जा किया। पूरी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने कुल 4 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 6 कांस्य पदक प्राप्त किए। सभी पदक विजेता खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता जो की 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक गांधीनगर गुजरात में आयोजित होगी मैं भाग लेंगे। प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्य हेरिटेज स्कूल कोलकाता सीमा सप्रू ने किया। इस अवसर पर कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश टीम के कोच वैभव गौड़ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। सुधीर पांडे, प्रिया सचान आदि ने विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

प्रतियोगिता के अंतिम दिन पदक विजेता खिलाड़ी
रत्नम दीक्षित 2 स्वर्ण पदक
रितिका सिंह रजत पदक
आयुष दाहिमा 2 रजत पदक
पार्थवी सिंह कांस्य पदक
रत्नम दीक्षित 2 स्वर्ण पदक
विदुषी शुक्ला- 2 स्वर्ण पदक 1 कास्य पदक
गौरी भदोरिया 1 रजत पदक
हर्ष खान 2 कास्य पदक
चौधरी कनिष्क सिंह 2 रजत पदक
रजा हैदर 1 कांस्य पदक
पार्थवी सिंह 2 कांस्य पदक

 

Leave a Comment