आठवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में यूपी ने झटके 16 पदक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • कानपुर के आदित्य और अरनव ने भी जीता रजत, सक्षम को कांस्य 

कानपुर। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरियाणा में संपन्न हुई आठवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक चार रजत पदक और 9 कांस्य पदक समेत कुल 16 पदकों पर कब्जा जमाया। यूपी टीम में शामिल कानपुर के खिलाड़ियों ने भी दो रजत और एक सिल्वर समेत तीन पदक हासिल किए। कानपुर की ओर से आदित्य यादव और अरनव सिंह ने रजत पदक, जबकि सक्षम कटिहार ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में 23 प्रदेशों से 1600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। विजेता खिलाड़ियों को महंत महेंद्र पुरी ने और अन्य विशिष्ट लोगों ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सिंहान सुनील श्रीवास्तव ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। सिहान सुनील श्रीवास्तव ने चैंपियनशिप में जज व रेफरी की भूमिका भी निभाई।

अलग-अलग स्पर्धा (काता-कुमिते) में विजेता रहे यूपी के खिलाड़ी 
अथर्व, रामपुर, स्वर्ण पदक
अर्णव, मऊ, स्वर्ण पदक
संजना, गाजीपुर, स्वर्ण पदक
अकबर अली, रामपुर, रजत पदक
आर्यन, रामपुर, रजत पदक
आदित्य यादव, कानपुर, रजत पदक
अरनव सिंह, कानपुर, रजत पदक
आरहत वरदान, रामपुर, कांस्य पदक
संजना, गाज़ीपुर, कांस्य पदक
स्मृति, गाज़ीपुर, कांस्य पदक
विकास यादव, गाजीपुर, कांस्य पदक
सूरज प्रजापति, गाजीपुर, कांस्य पदक ,
सक्षम कटिहार, कानपुर, कांस्य पदक
उन्नति, गाज़ीपुर, कांस्य पदक

Leave a Comment