अण्डर-16 ट्रायल मैच सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • चयनकर्ताओं को प्रभावित करने की होड़
  • बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

कानपुर, 20 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (सत्र 2026-27) के अण्डर-16 वर्ग के ट्रायल मैच का आयोजन कानपुर साउथ-ए मैदान पर किया गया। इस ट्रायल मैच में टीम ‘ए’ और टीम ‘बी’ के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

मैच के दौरान बल्लेबाजी में देवांश गुप्ता, सैयद अर्श अब्बास और राजवीर मल्होत्रा ने बेहतरीन पारियां खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं गेंदबाजी में नयन मल्होत्रा और अजीमुल हक ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी मजबूत की।

ट्रायल मैच का उद्देश्य आगामी सत्र के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। चयनकर्ता खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी टीम का चयन करेंगे।

Leave a Comment