- कानपुर साउथ मैदान पर आठ टीमें दिखाएंगी दमखम, अमर क्लब और मॉडल यूनाइटेड क्लब के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला
कानपुर, 9 नवंबर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध तृतीय सत्यवीर गुप्ता स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज कानपुर साउथ मैदान पर होगा। प्रतियोगिता में शहर की आठ टीमें खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी।
प्रतियोगिता में अशोका ज्योति, मॉडल यूनाइटेड क्लब, सदर्न क्लब, नेशनल क्लब, अमर क्लब, रोलैंड क्लब, स्काई क्लब और मेजबान स्पोर्टिंग यूनियन क्लब की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अमर क्लब और मॉडल यूनाइटेड क्लब (एमयूसी) के बीच खेला जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। प्रतियोगिता सचिव राहुल पाल ने यह जानकारी दी।