दीवा नसीम खान अंडर-14 प्रतियोगिता के ट्रायल सम्पन्न

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • दो दिवसीय चयन प्रक्रिया में 502 युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • केसीए चयनकर्ताओं ने परखी खिलाड़ियों की प्रतिभा, चयनित खिलाड़ियों के बीच अगले सप्ताह होंगे मुकाबले

 

कानपुर, 2 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध स्पोर्टिंग यूनियन क्लब द्वारा आयोजित तृतीय दीवा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर “जेएमडी ट्रॉफी” के दो दिवसीय ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए। कानपुर साउथ मैदान पर आयोजित इस चयन प्रक्रिया में कुल 502 युवा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान केसीए चयनकर्ता इन्दरपाल सिंह और सीमा सिन्हा ने खिलाड़ियों के खेल कौशल का बारीकी से अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा का मूल्यांकन किया। चयन प्रक्रिया के आधार पर चुने गए खिलाड़ियों की टीमें गठित की जाएंगी और उनके मध्य अगले सप्ताह से अभ्यास एवं प्रतियोगी मैचों का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता आयोजन समिति का मानना है कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव प्राप्त करने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।

आयोजन सचिव राहुल पाल ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली और चयनित खिलाड़ियों के मैचों का कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

Leave a Comment