अभय के खेल से एस०ए० टाइटन्स विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • अभय यादव का ऑलराउंड प्रदर्शन, गेंद और बल्ले दोनों से दिखाया दम
  • नाबाद 79 रन और दो विकेट लेकर अभय बने जीत के नायक, कानपुर वारियर्स को 8 विकेट से हराया

कानपुर, 2 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में एस०ए० टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर वारियर्स को 8 विकेट से पराजित कर दिया। गीता देवी (मंटोरा) मैदान पर खेले गए मुकाबले में अभय यादव ने ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर वारियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। सिद्धार्थ सेठ ने नाबाद 61 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि युवराज गुप्ता ने 27 और शिवांश ने 26 रन का योगदान दिया। एस०ए० टाइटन्स की ओर से अभय यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस०ए० टाइटन्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अभय यादव ने शानदार नाबाद 79 रन बनाकर टीम को 14.3 ओवर में ही जीत दिला दी। कानपुर वारियर्स के लिए विकास सिंह को एक विकेट मिला, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

इस जीत के साथ एस०ए० टाइटन्स ने प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

Leave a Comment