- माताओं और बहनों ने विधि-विधान से तैयार कीं अपनी-अपनी वेदियां, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति के सदस्यों ने संभाली व्यवस्थाएं
- छठ घाट पर उमड़ा आस्था और श्रद्धा का संगम, पूर्वांचल की लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक
कानपुर, 14 नवंबर।
लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शास्त्री नगर स्थित बड़ा सेंटर पार्क में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यहां युवा पूर्वांचल छठ पूजा समिति की ओर से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। छठ पूजा घाट पर माताओं और बहनों सहित श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी वेदियों का निर्माण किया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ पर्व की तैयारियों में सहभागिता की।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए विशेष इंतजाम
समिति की ओर से छठ महापर्व के आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छठ व्रतियों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ पर्व की खुशियों को सामूहिक रूप से बढ़ाना और पूर्वांचल की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है।
समिति के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष लोकनाथ सिंह, महामंत्री रोशन गुप्ता सहित विजय देव, बलराम सिंह, श्रान्जुल तिवारी, अमन सिंह, सचिन कटियार, सौरभ कटियार, विजय यादव और सिद्धार्थ सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की।
छठ महापर्व के आयोजन ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द, सामूहिक सहभागिता और लोकआस्था की भावना को मजबूत किया। श्रद्धालुओं की भागीदारी से बड़ा सेंटर पार्क छठी मैया की भक्ति और सूर्य उपासना के रंग में सराबोर नजर आया।