पुनीत और अभिजीत के शानदार प्रदर्शन से ओलम्पिक क्लब सेमीफाइनल में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • 97 रन की बड़ी जीत के साथ ओलम्पिक क्लब ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
  • पुनीत की अर्धशतकीय पारी और अभिजीत की घातक गेंदबाजी से कानपुर स्टारलेट पर एकतरफा जीत

 

कानपुर, 2 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत पीएसी मैदान पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ओलम्पिक क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर स्टारलेट को 97 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ओलम्पिक क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। टीम की ओर से पुनीत पाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन की बेहतरीन पारी खेली। वीर प्रताप ने 37 रन और आकाश यादव ने 25 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। कानपुर स्टारलेट के लिए सुरेन्द्र सिंह और विकास सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए।

174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर स्टारलेट की टीम ओलम्पिक क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 14 ओवर में मात्र 76 रन पर सिमट गई। श्रेयांस सिंह ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। ओलम्पिक क्लब की ओर से अभिजीत सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 4 विकेट झटके। अनिकेत यादव ने 17 रन देकर 2 विकेट तथा राज कटियार ने 23 रन देकर 2 विकेट लेकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस शानदार जीत के साथ ओलम्पिक क्लब ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया और खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

Leave a Comment