राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • गुवाहाटी में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • पनकी स्थित सत्यकला मंडप में जुटे प्रदेशभर के खिलाड़ी, तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया
  • ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हुआ आयोजन
  • खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

 

कानपुर, 16 मई।

ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता, गुवाहाटी के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पनकी स्थित सत्यकला मंडप, रतनपुर कॉलोनी में किया गया। शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक निशांत शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। वहीं श्री चंद एजुकेशन के बच्चों ने भी कैंप में हिस्सा लिया और खेल संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर उत्साह बढ़ाया।

मुख्य अतिथि पवन कुमार यादव ने खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव सुनील चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों को ग्रेपलिंग की विभिन्न विधाओं तथा अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप खेल की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी।

प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी दुर्गेश्वर श्रीवास्तव एवं प्रयागराज की सुनीता बी. जॉन ने निभाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अलग-अलग मुकाबलों में अपनी तकनीक और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर राजा अजय सिंह चंदेल, तपन अग्निहोत्री, रविकांत मिश्रा, पवन सिंह चौहान एवं आलोक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में अभय मिश्रा, समीर एवं आयुष का विशेष योगदान रहा।

ट्रायल में अमन सिंह, नितेश यादव, अभिषेक उपाध्याय, इंदर, विलास मिश्रा, अनुज सिंह, प्रशांत यादव, सुनीत सिंह तोमर, रिताबी, अर्जुन चौरसिया, शहजाद, रुद्र प्रताप सिंह, यूसुफ अहमद, रंजन लता और एश्लिन बी. जॉन सहित कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Comment