नॉर्दर्न इंडिया और राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम चयनित

 

 

  • सेठ मोतीलाल खेड़िया इंटर कॉलेज में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 27 से 29 नवंबर तक उन्नाव में होगी प्रतियोगिता
  • पुरुष वर्ग में 17 और महिला वर्ग में 14 खिलाड़ियों को मिला मौका

 

कानपुर, 15 नवंबर।

कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में रविवार को सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल के आधार पर नॉर्दर्न इंडिया एवं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 27 से 29 नवंबर 2026 तक उन्नाव में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

पुरुष वर्ग में 17 खिलाड़ियों का चयन

पुरुष वर्ग में माइकल डिसूजा, अनुग्रह मेसी, आरव सविता, आर्यन साहू, सुरेश जायसवाल, आकाश वर्मा, कुलदीप शर्मा, मयंक अग्निहोत्री, अभिषेक कुमार, उत्कर्ष साहू, यश सिंह, करण, आयुष्मान अग्निहोत्री, क्षितिज द्विवेदी, दिव्यांशु सिंह, अनीश सिंह और विराट बाजपेई का चयन किया गया।

महिला वर्ग में 14 खिलाड़ियों को मिला मौका

महिला वर्ग में मानवी सिंह, तनिष्का गर्ग, डॉ. प्रियांशी द्विवेदी, संजना निषाद, पलक राजपूत, तनिष्का गुप्ता, काव्य यादव, रिद्धि, हार्मनी कनौजिया, छवि, रोशनी यादव, रितिका निषाद, महक पाल और अक्षिता त्रिपाठी ने टीम में जगह बनाई।

पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ चयन

चयन ट्रायल के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन चंदोला, संघ के सचिव सौरभ गौर, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, जीशान अहमद, सुधांशु आर्या, तपस्या गौतम और आशीष दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment