- मंधना स्थित महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 16 से 18 मई तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
- विभिन्न आयु वर्गों में शिलिंग हाउस, जयपुरिया और डीवीएस स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
- प्रधानाचार्यों एवं कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव ने किया उद्घाटन
- एकल वर्ग के मुकाबले 17 मई को सुबह 9 बजे से होंगे शुरू
कानपुर, 16 मई।
महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर इंद्रपुरी एवं भगवंती एजुकेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सीईसीएसई नार्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को मंधना स्थित महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में किया गया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 16 से 18 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर इंद्रपुरी की प्रधानाचार्या श्रीमती जसदीप भट्टी, भगवंती एजुकेशन सेंटर की प्रधानाचार्या श्रीमती सावित्री कुलश्रेष्ठ एवं कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और अनुशासन पर जोर दिया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों के टीम मुकाबले खेले गए, जिनमें शहर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में शिलिंग हाउस बना विजेता
अंडर-14 बालक वर्ग में शिलिंग हाउस स्कूल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल उपविजेता रहा।
अंडर-17 में जयपुरिया स्कूल का दबदबा
अंडर-17 बालक वर्ग में सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं शिलिंग हाउस स्कूल को उपविजेता संतोष करना पड़ा।
अंडर-19 में डीवीएस सिविल लाइंस ने मारी बाजी
अंडर-19 बालक वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, कैंट उपविजेता रहा।
बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
अंडर-14 बालिका वर्ग में शिलिंग हाउस स्कूल विजेता रहा, जबकि डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल उपविजेता रहा।
वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी उपविजेता रहा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के एकल वर्ग के मुकाबले शनिवार सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।