सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी 51 रन से विजयी, नेशनल यूथ क्लब ने एलिमिनेटर में 7 विकेट से मारी बाजी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • चंद्रा ट्रॉफी T20 में धनंजय यादव का ऑलराउंड प्रदर्शन, देवांश–अरमान की शानदार बल्लेबाजी

 

कानपुर, 11 फरवरी।

चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित चंद्रा ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबलों में रोमांचक परिणाम देखने को मिले। सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी 51 रन से विजयी रहा, जबकि नेशनल यूथ क्लब ने एलिमिनेटर में 7 विकेट से मारी बाजी

क्वालीफायर मुकाबला

दिन के पहले क्वालीफायर मैच में सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। टीम की ओर से धनंजय यादव ने शानदार 72 रन की पारी खेली, जबकि रितेश सिंह ने 34 रनों का योगदान दिया।

जेड क्लब की ओर से सूरज यादव ने 3 विकेट तथा सलमान ने 1 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेड क्लब की टीम 17.1 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। पवन (30) और फराज अहमद (26) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से धनंजय यादव ने 3 विकेट तथा यशवर्धन ने 2 विकेट झटके।

इस प्रकार सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकादमी ने यह मुकाबला 51 रनों से जीत लिया।

धनंजय यादव को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें चंद्रा ट्रॉफी के टूर्नामेंट एंबेसडर एवं रेलवे रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सहीम हसन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

एलिमिनेटर मुकाबला

दिन के दूसरे एलिमिनेटर मैच में सी स्पोर्टिंग यूनियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 रन बनाए। विनय उपाध्याय (44) और हार्दिक मिश्रा (32) ने प्रमुख योगदान दिया।

जवाब में नेशनल यूथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। देवांश ने 38 रन तथा अरमान तिवारी ने 34 रन की उपयोगी पारी खेली। सी स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से यीशु सचान को 3 विकेट मिले।

नेशनल यूथ क्लब ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया।

अभिषेक राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें बीपीएमजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण दत्त द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट की जानकारी सचिव नीरज वर्मा ने दी।

Leave a Comment