सिद्धि सिंह की घातक गेंदबाजी, स्पार्क इंटरनेशनल की रोमांचक जीत

 

 

  • राजरतन महिला लीग में रेनू आईवीएफ को 10 रन से हराया
  • प्रियांशी और गरिमा की उपयोगी पारियों के बाद सिद्धि सिंह राजावत ने 3 विकेट लेकर दिलाई जीत, बनीं वुमन ऑफ द मैच

 

कानपुर, 17 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित छठवीं राजरतन महिला लीग के अंतर्गत बी.सी.ए. मैदान, गंगा बैराज में खेले गए मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल ने रेनू आईवीएफ को 10 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाली सिद्धि सिंह राजावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्क इंटरनेशनल की टीम 31 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रियांशी सिंह और गरिमा यादव ने 28-28 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। रेनू आईवीएफ की ओर से अनुपम राजपूत ने 25 रन देकर 2 विकेट तथा वर्षा ने 1 विकेट प्राप्त किया।

140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनू आईवीएफ की टीम 33.3 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। दिव्या ने 30 तथा शिवांगी गुप्ता ने 28 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। स्पार्क इंटरनेशनल की ओर से सिद्धि सिंह राजावत ने 3 विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया, जबकि वर्तिका सिंह ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

स्पार्क इंटरनेशनल ने यह मुकाबला 10 रन से जीत लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिद्धि सिंह राजावत को वुमन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment